फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to declare outstanding sugarcane price payment

Baghpat News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान घोषित कराने की मांग

Wed, 14 Dec 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare outstanding sugarcane price payment
बागपत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को रालोद का प्रतिनिधि मंडल एडीएम से मिला। उन्होंने किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि पेराई सत्र शुरू हुए डेढ़ महीने का समय बीत गया है, मगर अभी तक चीनी मिलों ने किसानों के पुराने सत्र के बकाया मूल्य का भुगतान नहीं किया है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। खाद, डीजल और कीटनाशक के दाम बढ़ने से फसल की लागत बढ़ गई है। उन्होंने 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने और दाम घोषित न होने तक इस पेराई सत्र का भुगतान पूर्व में घोषित गन्ना मूल्य के आधार पर कराने की मांग की। इसके अलावा बड़ौत से बड़ौली पूल, डौला से खट्टा नहर की पटरी, डौला से खट्टा संपर्क मार्ग, ट्योढ़ी से अलावलपुर संपर्क मार्ग, मांगडौली-पुसार संपर्क मार्ग की हालत जर्जर है, जिससे किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए गन्ना मूल्य, भुगतान और रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की। मौके पर राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व प्रधानाचार्य ओमबीर तोमर, अजयदीप सिंह, ओमबीर ढाका, प्रेमपाल सिंह, विकास प्रधान, गौरव प्रधान, प्रताप सिंह, नरेश प्रधान, नरेंद्र सिंह, कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed