{"_id":"5e39bbb18ebc3ee59f228836","slug":"demand-for-recovery-of-missing-teenager-baghpat-news-mrt4671268108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर की बरामदगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर की बरामदगी की मांग
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा से संदिग्ध हालात में लापता हुए किशोर की बरामदगी की मांग के लिए परिजन डीएम शकुंतला गौतम से मिले। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया। उधर, खट्टा प्रहलादपुर गांव से लापता पांच साल के अर्श का भी पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।
मंगलवार को खेकड़ा निवासी पदम सिंह ने परिवार के लोगों के साथ बागपत तहसील में डीएम शकुंतला गौतम से मुलाकात की। पीड़ित ने बताया कि उसका 13 साल का बेटा अतुल 23 जनवरी को शाम छह बजे वाल्मीकि चौक के निकट से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। हर जगह तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस अतुल की बरामदगी नहीं कर सकी है। आरोप है कि पुलिस से बार-बार कहने पर भी बरामदगी नहीं हो रही है। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बबीता, अंगूरी, गुड्डी, ओमवीर, प्रेमो, ओमवती, कृष्णवती, राम प्यारी मौजूद रही। उधर, चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी खालिद का पांच साल का बेटा 23 जनवरी को गांव में लगने वाली साप्ताहिक पैठ से लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन अर्श का सुराग नहीं लग सका। चांदीनगर थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी से बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है।