{"_id":"65a67715e8ad6b57fc065391","slug":"demand-for-payment-of-sugarcane-dues-raised-in-the-meeting-warning-of-strike-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-9062-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैठक में उठाई गन्ना बकाया भुगतान की मांग, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैठक में उठाई गन्ना बकाया भुगतान की मांग, धरने की चेतावनी
विज्ञापन
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खैला गांव में भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की। साथ ही बकाये का भुगतान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
गांव के पूर्व प्रधान व जिलाध्यक्ष मुकेश ने कहा कि पेराई सत्र चले तीन महीने का समय बीत गया है और अभी तक पुराने बकाया का भुगतान नहीं किया गया है। गन्ना बकाया का भुगतान न होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इसके अलावा आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान दिन भर खेतों में काम करने के बाद रात भर खेतों में पहरा देने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना बकाया का जल्द भुगतान न होने पर किसान धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर विकल पहलवान, राजेंद्र त्यागी, गौतम, सतीश, पप्पू, सतपाल, मोमीन, ज्ञानी बैंसला मौजूद रहे।