बागपत। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर सोमवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और जल्द कानून बनाकर लागू कराने की मांग की।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलक्ट्रेट में पहुंचे और वहां धरना दिया गया। वहां वक्ताओं ने कहा कि देश की बढ़ती आबादी भविष्य में बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर सभी के लिए लागू किया जाए।
साथ ही कानून का उल्लंघन करने वालों को सरकारी सहायता व अनुदान से वंचित रखने, सरकारी कर्मचारी की पात्रता समाप्त, चुनाव में मतदान से वंचित रखने, 10 साल से अधिक वर्ष के कारावास की सजा का प्रावधान रखा जाए। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश आर्य, राजपूत सभा के अध्यक्ष राजेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, प्रियंका आर्य, सुशील त्यागी, पूजा, शैलेष तंवर, अनिल कुमार, सुभाष चंद मौजूद रहे।