फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi-Ymunautri highway construction, paving the way

दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे निर्माण का रास्ता साफ 

Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Ymunautri highway construction, paving the way
नेशनल हाईवे
बागपत। गड्ढों में तब्दील दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। सपा नेताओं का दावा है कि ईपीसी मॉडल के आधार पर हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


सपा के बागपत विधानसभा प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल का कहना है कि लखनऊ एक्सप्रेस वे की तर्ज पर ही अब 197 किमी लंबे दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। यहां 70 करोड़ की लागत से इस हाईवे की मरम्मत का कार्य कराया गया था। पहले इसे शामली से तक चलने लायक बनाया और फिर लोनी तक इसकी मरम्मत का कार्य हुआ। आरोप लगाया कि एसईडब्ल्यू कंपनी ने ठीक से कार्य  नहीं किया, जिस कारण हाईवे का निर्माण अटक गया। कोर्ट में सपा सरकार ने सही पैरवी कर निर्माण कार्य के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य  शुरू कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, ओमकार यादव, ओमवीर तोमर, हाजी तराबुद्दीन, शोकेंद्र पहलवान और देवेंद्र प्रमुख ने इसके लिए सीएम अखिलेश यादव का आभार जताया।
विज्ञापन


क्या है हालात
दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हैं। आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है। पेड़ कटान और पुलिया निर्माण अधूरा होने से कई जगह एक्सीडेंट प्वाइंट बन गए हैं। कई गांवों में लोगों के घरों पर बुलडोजर चले, लेकिन अभी तक हाईवे का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed