{"_id":"592c7f5c4f1c1bed1abdaecf","slug":"delhi-police-recruitment-stop-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने रद कराई दिल्ली पुलिस की भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने रद कराई दिल्ली पुलिस की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में हुई मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में सोमवार से शुरू होने वाली दिल्ली पुलिस की भर्ती बारिश ने पहले ही दिन रद्द करा दी। भर्ती प्रक्रिया के लिए सुबह ही युवक लाइन में खड़े हो गए थे, लेकिन जैसे ही बारिश शुरू हुई, युवकों सहित चेकिंग के लिए खड़े पुलिस कर्मी भी भाग खड़े हुए। हालांकि बारिश बंद होने के बाद पुलिस कर्मियों ने दोबारा से भर्ती करानी चाही, लेकिन मैदान पर बारिश का पानी भरने के कारण आखिरकार पहले दिन भी भर्ती रद्द करनी पड़ी।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह से जनता वैदिक डिग्री के मैदान पर दिल्ली पुलिस की भर्ती शुरू होने वाली थी। भर्ती प्रक्रिया कराने के लिए कॉलेज के मैदान पर शनिवार को ही सैकड़ों पुलिस कर्मी पहुंच गए थे और उन्होंने कॉलेज परिसर में डेरा भी जमा लिया था। जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारी पूर्ण की।
सोमवार की सुबह जैसे ही ऑनलाइन आवेदन करने वाले 1500 युवकों को भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया और चेकिंग के लिए उन्हें सुबह 4 बजे लाइन में खड़ा किया, वैसे ही हल्की-हल्की बारिश तेज हवा के साथ शुरू हो गई। लाइन में खड़े कुछ युवकों की चेकिंग कर उन्हें भर्ती स्थल तक ले जाया भी गया, लेकिन अचानक बारिश तेज हो गई और पुलिस कर्मियों सहित युवक वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
करीबन दो-तीन घंटे तक चली बारिश के कुछ समय बाद दोबारा से पुलिस प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया करानी चाही, लेकिन मैदान मेें पानी भरने के चलते पहले दिन की भर्ती रद्द करने की घोषणा की।