{"_id":"626984b7e4144829e96f9852","slug":"delhi-police-constable-beats-up-home-guard-baghpat-news-mrt586310859","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही ने होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने होमगार्ड को पीटा
विज्ञापन
बागपत के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित केनरा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट ?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- केनरा बैंक पर तैनात होमगार्ड के मास्क लगाने के लिए कहने पर हुआ विवाद
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार कर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित केनरा बैंक में तैनात होमगार्ड ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मास्क लगाने के लिए कह दिया। आरोप है कि नोकझोंक के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही ने होमगार्ड को पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड की तरफ से मुकदमा दर्ज करके दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
केनरा बैंक की शाखा पर होमगार्ड प्रवीण कुमार और हरिकिशन की सुरक्षा व्यवस्था की लिए ड्यूटी लगी थी। बुधवार दोपहर को सूरजपुर महनवा का रहने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही रविंद्र कुमार बैंक पहुंचा। उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। वह बैंक के अंदर जाने लगा तो होमगार्ड ने उसे मास्क लगाने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि दिल्ली पुलिस के सिपाही ने हेलमेट से उस पर हमला कर दिया। उसे बैंक के अंदर घुसकर जान बचाई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीओ अनुज मिश्र ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उधर, आरोपी रविंद्र कुमार का कहना है कि होमगार्ड ने उससे अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ मारा। मगर, पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।