फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi-Dehradun Expressway will be fully operational by December

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे दिसंबर तक पूरा एक साथ शुरू होगा

Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Dehradun Expressway will be fully operational by December
खेकड़ा। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने शनिवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद काठा गांव में पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक एक्सप्रेस वे को दिल्ली से देहरादून तक एक साथ जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर शनिवार को एलिवेटेड सड़क से होते हुए मवीकलां और और वहां से काठा पहुंचे। जहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे निर्माण का निरीक्षण किया। कहा कि दिसंबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा और इसके बाद इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके चालू होने से जनता को काफी सुविधा मिलेगी और वह दिल्ली के अक्षरधाम व देहरादून तक का सफर आराम से कर सकेंगे। उन्होंने काठा गांव में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय के साथ एक पौधरोपण किया। एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ फलदार व छायादार पौधे लगाकर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने कहा कि एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed