फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dehradun woman attacked with knife

देहरादून की महिला पर चाकू से हमला

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dehradun woman attacked with knife
पीड़ित को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के टांडा गांव के समीप एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और वर्तमान में देहरादून में रहती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
देहरादून निवासी पायल जायसवाल चकराता के समीप एक इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत है। उसके पति की मौत हो चुकी है। ग्राम टांडा निवासी एक व्यक्ति देहरादून में ड्राइविंग सिखाता है। उसने उसी से ड्राइविंग सीखी है। इसी दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। वह शनिवार को अपने गांव घुमाने के बहाने साथ लेकर आया। उसने देर शाम के करीब नौ बजे टांडा गांव के तालाब के समीप बाइक रोक दी। आरोप है कि उसने महिला के बाल पकड़े और चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गया। थाना पुलिस ने बताया कि पायल जायसवाल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है, वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उसकी तहरीर के आधार पर आर्यन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ
चांदीनगर। ढ़िकौली गांव में ओमवीर पुत्र समय सिंह के घर शुक्रवार रात हुई चोरी की घटना में पुलिस खाली हाथ है। बदमाशों ने ओमवीर के घर से दो लाख 70 हजार रुपये व सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed