{"_id":"61816a5e9bd290433d37eb11","slug":"deepawali-will-be-illuminated-with-the-lamps-made-in-the-district-jail-kahkra-news-mrt563392645","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में बने दीयों से रोशन होगी दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में बने दीयों से रोशन होगी दीपावली
विज्ञापन
दीपावली पर्व को लेकर जिला जेल मे मोमबत्ती तैयार करते बंदी
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदी बना रहे मोमबत्ती और मिट्टी के दीये, बाजार में भी भिजवाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दीपावली पर्व पर जिला जेल के साथ ही हजारों लोगों के घर जिला जेल में बनी मोमबत्ती और मिट्टी के दीयों से जगमगाएंगे। जेल में दर्जनों बंदी मोमबत्ती और दिए बनाने में जुटे हैं।
गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल 660 बंदियों की क्षमता वाली जेल है। वर्तमान में यहां करीब एक हजार बंदी है। कई बंदी हस्तकला में दक्ष है, जो जेल में ही रोजगार भी पाए हुए है। दर्जनों बंदी त्योहारी सीजन के लिए मोमबत्ती और मिट्टी के दीये बनाने में जुटे है। जेल प्रशासन भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में मोम, धागा, चार्ट और मिट्टी उपलब्ध करा रहा है। जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बंदियों द्वारा बनाई जा रही मोमबत्ती और मिट्टी के दीयों से दीपावली पर्व पर जिला जेल तो जगमगाएगी ही साथ ही बाजार में बिक्री के लिए भिजवाए जाएंगे। दीपावली पर्व पर जिला जेल में बनी मोमबतितयों और दीयों से हजारों लोगों के घर भी जगमगाएंगे।