{"_id":"654545328672c1483a0d4e46","slug":"decorated-market-on-diwali-offers-galore-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3655-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दीपावली पर सजा बाजार, आफर की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दीपावली पर सजा बाजार, आफर की भरमार
विज्ञापन
- टीवी, फ्रिज, एलसीडी, समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी शुरू
व्यापारियों को पिछले साल के मुकाबले अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दीपावली को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की तरफ से कैशबैक ऑफर व फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। ग्राहक टीवी, फ्रिज, मोबाइल, एलसीडी के अलावा अन्य बिजली के सामानों की खरीददारी कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक इस बार पिछले साल की अपेक्षा दोगुना कारोबार होने की उम्मीद है। बाजार में रौनक से दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई है।
दीपावली की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पिछले साल की बात करें तो कारोबारियों के मुताबिक दो करोड़ के आसपास दीपावली के सीजन में कारोबार हुआ था। मगर इस बार इसके दोगुुना होने की उम्मीद है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन के अलावा मोबाइल समेत अन्य सामानों की खरीद लोगों ने करनी शुरू कर दी है। कुछ लोग धनतेरस पर फ्रिज, मोबाइल समेत अन्य सामान खरीदने के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं।
ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े स्क्रीन के एलसीडी रखे गए हैं तो प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। ग्राहकों के लिए 10 हजार से अधिक का सामान लेने पर आकर्षक उपहार देने की योजना रखी गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पांच प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की छूट है।
विज्ञापन
- ये बोले व्यापारी
- इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों की मांग पर घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों के अलावा अन्य बिजली का सामान उपलब्ध है। - अमित जैन
- दीपावली को लेकर मोबाइल फोन पर कई प्रकार की छूट दी गईं हैं। अभी से ही लोग मोबाइल की बुकिंग करा रहे हैं। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, एलसीडी, समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी पर कैशबैक ऑफर और फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। मुदित जैन