फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Decision taken in meeting of Ulemas and Nikah will not solemnized if DJ is played at wedding

बैठक में लिया बड़ा निर्णय: शादी में डीजे बजा तो नहीं पढ़ा जाएगा निकाह, उलेमाओं की हो रही सराहना

Fri, 01 Dec 2023 06:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Dec 2023 06:52 PM IST
सार

Baghpat News : उलेमाओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर शादी में बैंडबाजा और डीजे बता तो निकाह नहीं पढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
Decision taken in meeting of Ulemas and Nikah will not solemnized if DJ is played at wedding
निकाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी में फिजुलखर्ची, बैंडबाजों, डीजे बजाये जाने और आतिशबाजी किये जाने पर उलेमाओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शादी में बैंडबाजा, डीजे बजने और आतिशबाजी होने पर निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार का बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


कस्बे में मुस्लिम उलेमाओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शादी विवाह कार्यक्रमों में हो रही फिजुलखर्ची रोकने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस शादी में बैड़बाजा, आतिशबाजी और नाच गाना किया जाएगा, वहां पर मौलाना निकाह नहीं पढ़ने जाएंगे। इस दौरान उलेमाओं की पहल की सराहना की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मस्जिद जन्नती के इमाम मौलाना शाहिद ने कहा कि बैठक में लिये गये निर्णय का पालन कराया जाएगा और समाज के हर व्यक्ति तक संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शादियों में कोई भी व्यक्ति वलीमे की दावत में शामिल न हो। उन्होंने शादियों में समाज के लोगों से खाना बर्बाद न करने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed