फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of a woman due to fever in village of Baghpat and demand for setting up health camp

Baghpat: बुखार से महिला की मौत, स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग कर रहे ग्रामीण, ऐसा है गांव का हाल

Thu, 16 Nov 2023 02:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

Baghpat News : एक गांव में बुखार से महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, ग्रामीण गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Death of a woman due to fever in village of Baghpat and demand for setting up health camp
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में रटौल क्षेत्र के साकलपुठी गांव में एक 33 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा गांव में दर्जनभर लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


साकलपुठी निवासी सचिन की पत्नी अलका को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था, जिसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। सचिन ने बताया कि ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीण यशवीर सिंह और दीपक ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र है और चिकित्सक भी आते हैं लेकिन सभी बीमारियों की दवाइयां न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह वे दूसरे स्थानों पर मरीजों का इलाज कराने के लिए मजबूर है।

यह भी पढ़ें: UP: कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दर्जनभर लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगवाने की मांग की है। ग्रामीण दीपक, अनिल, ईश्वर आदि ने बताया कि गांव में श्मशान घाट न होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूरी में अपने खेतों व सड़क किनारे दाह संस्कार करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: सिगरेट से दागकर दीं यातनाएं, बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर लाखों की डकैती डाल बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed