{"_id":"5e6684e08ebc3eeae004c1fa","slug":"death-baghpat-news-mrt47298586","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल केंद्र पर गन्ने के नीचे दबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल केंद्र पर गन्ने के नीचे दबने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तौल केंद्र पर गन्ने के नीचे दबने से महिला की मौत
बागपत। सोमवार को क्षेत्र के गांव फैजल्लापुर में स्थित गन्ना तौल केंद्र परिसर में गन्ने के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फैजल्लापुर गांव में गन्ना तौल केंद्र हैं। सोमवार को यहां किसान गन्ने की तौल करा रहे थे। मुख्य मार्ग के निकट एक किसान गन्ना तौलने के बाद बुग्गी खाली कर रहा था। इस बीच गन्ने से लदी बुग्गी के पीछे आई गांव की वीरमति (49) गन्ने के नीचे दब गई। महिला के शोर मचाने पर किसानों ने दौड़कर उसे किसी तरह गन्ने के बीच से निकाला, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। इस हादसे के बाद केंद्र परिसर में सैकड़ों लोग जमा हो गए और तौल बंद हो गई। महिला के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया । इस हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल रहा। अधिकांश लोगों के चूल्हे तक भी नहीं जले।