फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deadly attack on the family by entering the house on buying a house

मकान खरीदने पर परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the family by entering the house on buying a house
दोघट। निरपुड़ा गांव में परिवार का मकान खरीदने से नाराज पांच-छह लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में चार लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी राजकुमार पुत्र इलमचंद ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी समय पड़ोसी 5-6 लोग उनके घर में घुस आए। जो धारदार हथियार लिए थे। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की गई और धारदार हथियार से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले आरोपी सतपाल के परिवार के लोगों से मकान खरीदा था। जिसको लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे थे। इसी को लेकर उन्होंने हमला किया है। हमले में राजकुमार, उसके पिता इलमचंद, भाई राजीव, किरणपाल, विकास घायल हुए हैं। आरोप है कि उन्होंने उनके परिवार की महिला के साथ भी अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया है। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed