{"_id":"675b34b313895f3a9208abc4","slug":"dead-body-of-teenager-found-in-house-in-niwar-suspicion-of-murder-baghpat-news-c-28-1-bag1001-123214-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निवाड़ा में घर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निवाड़ा में घर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक किशोरी का शव कमरे में मिला।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने पर हत्या की भी आशंका जताई गई।
निवाड़ा गांव में रहने वाली स्वाती (17) का परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को भी उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद परिवार वाले अपने काम में लग गए, तभी उसका भाई कमरे में गया तो स्वाती का शव अंदर पड़ा मिला।
आनन-फानन में स्वाती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस की टीम जिला अस्पताल पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम और कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका भी जताई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि किशोरी के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।