Baghpat: कमरे में इस हालत में मिली व्यक्ति की लाश, बिना कार्रवाई के शव ले गए परिजन, गांव में हुआ अंतिम संस्कार
Baghpat News : बागपत में एक व्यक्ति की कमरे में इस हालत में लाश पड़ी मिली। परिजन बिना कार्रवाई के शव को गांव ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के खेकड़ा में रेलवे रोड पर बड़ा गांव फाटक के पास एक मकान के कमरे में बसी के रहने वाले एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
परिजन पुलिस से कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को गांव में ले गए। बसी गांव का रहने वाला अविवाहित रामअवतार (54) परिजनों से अलग खेकड़ा में ब्रह्मपाल के मकान में किराये पर रहता था।
शुक्रवार को दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। तभी मकान मालिक ब्रह्मपाल अन्य किरायेदारों के साथ उसके कमरे में पहुंचा। दरवाजा खोलकर देखा तो रामअवतार मृत अवस्था में पड़ा था। मकान मालिक ब्रह्मपाल ने डायल-112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक और किराएदारों से पूछताछ की। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने बसी गांव में उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक का भाई ईश्वर परिजनों और ग्राम प्रधान संजीव कुमार के साथ मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने पुलिस से रामअवतार की स्वाभाविक मौत होने की बात कहते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराने का आग्रह कर शव उन्हें सोपने को कहा।
यह भी पढ़ें: Meerut: अब कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत से घरों में दुबके लोग, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों नें गांव में ले जाकर शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराने का आग्रह किया। इसके बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: RLD के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय, ये बड़ा दांव चल सकते हैं चौधरी जयंत