फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of laborer found hanging on tree

पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Mon, 11 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found hanging on tree
दादरी के जंगल में पेड़ से लटका मजदूर का शव - फोटो : BAGHPAT
पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

बागपत, बिनौली। दादरी गांव के जंगल में बिनौली के एक मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिला। दूसरी तरफ परिजनों ने मजदूर की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है।

मृतक श्रीपाल उर्फ पप्पू ( 55) पुत्र दाताराम निवासी बिनौली रंगाई पुताई करता था। सोमवार की दोपहर दादरी निवासी विनोद के नलकूप पर स्थित पेड़ पर मजदूर श्रीपाल का शव लटका मिला। पुलिस ने शव के पास से एक शराब का पव्वा व उसकी साइकिल बरामद की। सीओ बागपत ओमपाल सिंह ने भी मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूचना मिलते ही मृतक का भाई अशोक, पुत्र रोहित, सोनू, भतीजा अजय, अमित आदि घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक का भाई अशोक और पुत्र रोहित ने कहा उसके पिता ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया उनके पिता ने दादरी गांव में एक किसान के मकान की रंगाई पुताई करने का बाइस हजार रुपये में ठेका लिया था। उनका सब कार्य पूरा किया। तय ठेके की रकम में उन्होंने उसके पिता को मात्र छह हजार रुपये दिए । सोलह हजार रुपये बाकी रह गए। बचे रुपये लेने के लिए उसके पिता विगत दो माह से दादरी गांव में संबंधित किसान के घर के चक्कर काट रहे थे तो वह उनके साथ गाली गलौच कर अभद्रता करता था। सोमवार की दोपहर भी उसके पिता दादरी गांव में उनके घर रुपये लेने आए थे। प्रभारी निरीक्षक बिनौली रवेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हत्या के कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed