फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DDA karmchari ko goli lagi

डीडीए कर्मचारी के बेटे को गोली लगी, घायल

Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
DDA karmchari ko goli lagi
डीडीए कर्मचारी के बेटे को गोली लगी, घायल
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शताब्दी नगर में शनिवार तड़के डीडीए कर्मचारी के बेटे को गोली लगने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। यह युवक वही है जो पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो में तमंचा छीनते हुए नजर आया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। बताया जा रहा है कि गोली किसी अज्ञात युवक ने मारी है। मगर पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
घायल नीशू शताब्दी नगर बड़ौत का रहने वाला है। उसके पिता ऋषिपाल दिल्ली में डीडीए के कर्मचारी है। शुक्रवार रात नीशू अपनी बैठक में सोया था। जब उसके पिता शनिवार की तड़के चार बजे उठकर दिल्ली के लिए ड्यूटी पर गए तो उसी दौरान अज्ञात युवक ने घर में घुसकर नीशू को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। उसे गंभीर हालत में बड़ौत के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां से उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। अभी तक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना निजी अस्पताल के प्रबंधकों ने बड़ौत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल की मां सुदेश ने बताया कि जब यह घटना हुई वह ऊपर थी और उसे एक गोली की आवाज सुनाई दी। जब नीशू की चीख निकली तो वह नीचे पहुंची तो वह खून से लथपथ पड़ा था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामला अभी कोई रिपोर्ट दर्ज कराने भी नहीं आया है। यह नीशू वही है जो पिछले दिनों बावली गांव में हुई वीडियो वायरल जिसमें वह तमंचा छीनता नजर आ रहा था। पुलिस उसकी तलाश में थी। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed