फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters were read, daughters dug in school

पढ़ने गई थी बेटियां, स्कूल में डलवाया चूना 

Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Daughters were read, daughters dug in school
प्राथमिक विद्यालय सरूरपुर में चूना डालती बेटियां - फोटो : amar ujala
बागपत। सूबे के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेपटरी है। शिक्षकों का रवैया भी बेहद अदूरदर्शिता वाला है। सरूरपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई छात्राओं को सेवानिवृत्त समारोह की तैयारी में लगा दिया। बेटियों ने अतिथियों के स्वागत के लिए स्कूल में चूना डाला।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए नारी चौपाल समेत अन्य कदम उठाए, लेकिन नया मामला सरूरपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन में सामने आया। प्रधानाध्यापक कृष्ण पाल का शुक्रवार को सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया। इस समारोह के लिए जो तैयारी हुई, उनमें बच्चों से चूना डलवाने के  फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।  कुछ ग्रामीणों ने कहा गांव के स्कूल में  बच्चों से झाड़ू भी लगवाई गई। दो छात्राएं चूना डालती नजर आ रही है। उधर, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्णपाल ने कहा जो बच्चे चूना डाल रहे हैं, वह उनके विद्यालय के नहीं हैं। बच्चे कौन थे, उन्हें जानकारी नहीं है। जिस ठेकेदार को टेंट लगाने के लिए टेंडर दिया था, यह उसके रहे होंगे। संस्था से इनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कहा छात्राओं से स्कूल में चूना डलवाना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को स्कूल पढ़ाई कराई जानी चाहिए। जो शिकायत मिली है, उसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नेता और गणमान्य लोग रहे शामिल
प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में शिक्षक नेता और कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। हालांकि छात्राओं से चूना डलवाने वाली बात पर कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने कहा डीएम ह्दय शंकर तिवारी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed