फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters showed talent in dance competition

नृत्य प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Daughters showed talent in dance competition
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हुई नृत्य प्रतियोगिता
विज्ञापन

बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनीता जैन, डॉ रुचि गुप्ता, डॉ. प्रवित्रा खत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता की थीम महिला सशक्तिकरण रही। बीए प्रथम वर्ष की सिया ने ‘कोमल कमजोर नहीं’ पर दमदार प्रस्तुति दी। बीए तृतीय वर्ष की अंजू ने ‘पंख ही काफी नहीं आसमानों के लिए, हौसला होना चाहिए ऊंची उड़ानों के लिए’ और रिया मलिक एवं रिया तोमर ने ‘देखो आजाद जीना है मुझे, देखो आजाद रहना है मुझे’ पर शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत किया। रिया मलिक व रिया तोमर को प्रथम स्थान, निशा व सिया को द्वितीय स्थान और मानसी तृतीय स्थान दिया गया। निर्णायक मंडल में रेखा प्रकाश एवं डॉ रुचि गुप्ता रही। कार्यक्रम का संचालन डा प्रविता खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed