फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters should speak openly against crime

अपराध के खिलाफ खुलकर बोलें बेटियां

Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Daughters should speak openly against crime
जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली में अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

दोघट। जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली में शुक्रवार को अमर उजाला अपराजिता मिशन के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला थानाध्यक्ष बागपत साक्षी सिंह ने कहा कि अप्रिय घटना के खिलाफ बेटियां खुलकर बोलें। चुप्पी साधने का मतलब अपराध को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि साक्षी सिंह व सारथी वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापिका वंदना गुप्ता ने संयुक्त रूप सेे मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साक्षी सिंह ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे प्रत्येक क्षेत्र में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। छात्राओं को आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है। उन्होंने 1090 वुमेंस पावर लाइन की जानकारी दी। बताया कि यदि किसी लड़की से कोई छेड़छाड़ करता है तो हेल्पलाइन 1090 पर फोन करें। पुलिस लड़की की पहचान गुप्त रखकर लड़के को सबक सिखा देगी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापिका वंदना गुप्ता ने छात्राओं को माहवारी के दौरान पैड इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू शर्मा, रश्मि, हवलदार गौतम, रचना, विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, माही, तनु, खुशी, रश्मि, छाया, दीपांशी, अंशु, रितिका, दीपा, ईशा, आरती, अर्शी, अनुराधा मित्तल, रेणु गुप्ता, अंशु पंवार, ममता शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोली छात्राएं
हेल्पलाइन की जानकारी जरूरी
छात्रा माही ने बताया कि डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की बेहतर जानकारी मिली है। यह जानकारी हर लड़की के लिए जरूरी है।
छात्राएं भयमुक्त होकर रहे
ईशा ने बताया कि जरा सी दिक्कत होने पर पुलिस को जानकारी दी जाए तो वह मदद के लिए हाजिर होती है। बालिका भयमुक्त होकर स्कूल जाएं।
समस्या को साझा करें
महक ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान तभी होगा, जब हम उसे परिजनों व गुरुजनों के साथ साझा करेंगे। परेशानी छिपाकर नहीं रखनी चाहिए।
अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी
बड़ौत। आरती ने कहा कि इस तरह का आयोजन छात्राओं को जागरूक करने का बेहतर माध्यम है। उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अमर उजाला की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed