{"_id":"61083d5d8ebc3e8419594d52","slug":"daughters-ask-for-vows-after-returning-from-in-laws-kahkra-news-mrt550186958","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मुरादें पूरी करते हैं औरंगाबाद, चक्रसेनपुर मन्दिर वाले शिव भगवान, ससुराल से आकर मन्नते मांगती हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मुरादें पूरी करते हैं औरंगाबाद, चक्रसेनपुर मन्दिर वाले शिव भगवान, ससुराल से आकर मन्नते मांगती हैं बेटियां
सावन के दूसरे सोमवार को खेकड़ा के शिवालय मे भगवान शिव की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा (बागपत)। कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की बहुत मान्यता है। यहां मांगी मुरादें सदैव पूर्ण होती हैं। इसके चलते ससुराल से लौटकर बेटियां यहां मन्नतें मांगती हैं।
विज्ञापन
औरंगाबाद, चक्रसेनपुर दो मोहल्लों के बीच स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ का अपना इतिहास है। मंदिर के पंडित ब्रिजेश शास्त्री ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर प्रांगण स्थित बरगद के पेड़ की पूजा कर धागा बांध जाता है। इससे भगवान आशुतोष मुरादें को पूरी करते हैं। कुछ वर्ष पूर्व यहां नाग-नागिन के जोड़े ने दर्शन दिए थे। तब भक्तों ने उनकी पूजा भी की थी। मंदिर की मान्यता का इससे चलता है कि प्रतिवर्ष अगस्त में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ससुराल से आकर नगर की बेटियां यहां पूजा-अर्चना कर मुरादें मांगती हैं। भगवान शिव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण कर उनका कल्याण करते हैं। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह पांच बजे से ही नगर क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए महिला, पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। आज यहां श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।