फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Data of only 75611 students out of 230180 updated

Baghpat News: 230180 में से सिर्फ 75611 छात्रों का डाटा ही अपडेट

Sat, 23 Dec 2023 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Data of only 75611 students out of 230180 updated
प्रवीण शर्मा
विज्ञापन

बागपत। छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट करने में स्कूल संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में पंजीकृत 230180 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ 75611 छात्र-छात्राओं का डाटा ही पोर्टल पर अपडेट किया गया है। 579 विद्यालयों के एक भी छात्र का डाटा भी पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है।
विद्यालयों में फर्जी छात्र-छात्राओं का नामांकन रोकने के लिए छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। पोर्टल पर एक छात्र का ब्यौरा एक ही दर्ज किया जा सकता है। छात्र का डाटा दोबारा दर्ज करने डाटा अपडेट नहीं होता है। वित वर्ष 2022-23 में जिले के 1145 विद्यालयों में 230180 छात्र-छात्राओं का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट किया गया था। इस बार अब तक सिर्फ 75611 छात्र-छात्राओं का डाटा ही पोर्टल पर अपडेट किया गया है। छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट करने में सबसे खराब स्थिति बागपत और बिनौली ब्लॉक और खेकड़ा व पिलाना ब्लॉक की स्थिति सबसे बेहतर है।
विज्ञापन

संवाद
----
579 विद्यालयों ने नहीं किया एक छात्र का भी डाटा अपडेट
जिले के 579 विद्यालयों ने अभी तक एक भी छात्र का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। बागपत ब्लॉक में 133, बड़ौत ब्लॉक में 86, बड़ौत नगर में 25, बिनौली में 154, छपरौली में 65, खेकड़ा में 80 और पिलाना ब्लॉक के 36 विद्यालयों में एक भी छात्र का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पोर्टल पर डाटा अपडेट का ब्यौरा
ब्लॉक स्कूल छात्र संख्या अपडेट
बागपत 180 45671 7973
बड़ौत 181 33317 11548
नगर क्षेत्र 89 22373 9820
बिनौली 226 38286 7966
छपरौली 150 25482 10225
खेकड़ा 165 34506 11168
पिलाना 154 30545 16911
--------------------------------------
कुल 1145 230180 75611
----
वर्जन - सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विद्यालयों ने अभी तक एक छात्र का डाटा अपडेट नहीं किया है, जल्द ही डाटा अपडेट न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed