फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dance on the tune of politics in marriage

शादी में लग रहे राजनीति की धुन पर ठुमके

Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dance on the tune of politics in marriage
शादी के कार्ड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह का छपवाया गया फोटो - फोटो : BAGHPAT
शादियों पर भी चढ़ा राजनीतिक रंग
विज्ञापन

- किसी ने कार्ड पर चरण सिंह व अजित सिंह के फोटो छपवाए तो कहीं रालोद व भाजपा के गाने पर नाच रहे बाराती
- अब केवल पोस्टर व हॉर्डिंग्स तक ही सीमित नहीं, चुनावों को देखते हुए हर जगह राजनीतिक रंग दिखाई देने लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे ही राजनीति से जुड़े लोगों का उत्साह भी बढ़ने लगा है। इस चुनावी रंग से शादी समारोह भी इसे अछूते नहीं रहे है। किसी ने शादी के कार्ड पर चरण सिंह और अजित सिंह के फोटो छपवाए है तो कहीं रालोद व भाजपा के गानों पर बराती नाच रहे है। किसान आंदोलन की छाप भी शादी के कार्डों पर दिख रही है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी तक केवल पोस्टर व होर्डिंग्स तक ही नेताओं का प्रचार चल रहा था। चुनाव नजदीक आने से हर जगह राजनीतिक रंग दिखाई देने लगा है। शादियां भी इस रंग से अछूती नहीं रही है। गांगनौली गांव के गौरव राठी का 18 दिसंबर को मंढा है और 19 दिसंबर को उसकी शादी है। उसने कुछ अलग तरह से अपनी शादी के कार्ड छपवाकर बांटे है। कार्ड पर जहां सबसे ऊपर किसान एकता जिंदाबाद लिखा गया है, वहीं उस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के फोटो भी छपवाए गए है। इसके साथ ही कार्ड को हरे रंग से छपवाया गया है। गौरव राठी कहते है कि चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह ने किसानों के लिए काफी कुछ किया है, इसलिए उनकी फोटो छपवाई है।
विज्ञापन

शादी के गानों में भी राजनीति की धुन
कार्ड तक ही नहीं, बल्कि शादी में डीजे पर रालोद के साथ ही चौधरी जयंत सिंह के गाने बज रहे है तो दूसरी तरफ फिर ‘भाजपा को जिताना है’ के गाने बज रहे है। इन गीतों पर लोग खूब नाच रहे है। राष्ट्रीय लोकदल अपने पूरे क्षेत्र की पहचान है। जयंत चौधरी की अगुवाई में ‘करी चढ़ाई रे, आरएलडी आई रे, आरएलडी आई रे’ काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा ‘भ्रष्ट लुटेरे चोर माफिया दंगाई सब साथ हुए, जातिवाद परिवारवाद के चेहरे सभी अनाथ हुए’ और ‘साजिश चाहे जितनी रच लो, जो होनी है होगी ही, चाहे जितना जोर लगा लो, आएंगे तो योगी ही, आएंगे तो योगी ही’ आदि गीत भी शादियाें में खूब बजाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed