फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dak pardarshani ki tayari shuru

डाक प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए मंथन किया

Sat, 12 Oct 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
dak pardarshani ki tayari shuru
डाक प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए मंथन किया
विज्ञापन

बड़ौत। मुख्य डाकघर पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टर मास्टर ने डाककर्मियों को 14 और 15 अक्तूबर को होने वाली डाक प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी।

पोस्टर मास्टर अशोक शर्मा ने डाक कर्मियों को बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने डाकघरों से जुडे़ ग्राहकों के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाएं संचालित कर रखी हैं ताकि ग्राहकों को डाकघरों से लेन-देन, रजिस्ट्री सहित अन्य विभागीय कार्यों को लेकर परेशानी न हो। उन्होंने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत प्रधान डाकघर बड़ौत पर 14 व 15 अक्टूबर को डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें डाक विभाग से संबंधित मुद्रित साम्रगी जैसे डाक टिकट, प्रथम दिवस, आवरण, विशेष आवरण पत्र, मेघदूत पोस्ट कार्ड, पोस्टर आर्डर एवं डाकघर संबंधित बचत योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने डाक कर्मियों को डाक प्रदर्शनी को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बिजेन्द्र, सुधीर, संजीव, धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed