फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daily consumption of 56 thousand cylinders, the burden of 28 lakhs will increase

56 हजार सिलिंडर की रोजाना खपत, 28 लाख रुपये का बोझ बढ़ेगा

Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Daily consumption of 56 thousand cylinders, the burden of 28 lakhs will increase
अब तो चूल्हे का सहारा:बागपत में गैस के बढ़ते दाम को देखते हुए चूल्हे पर रोटी बनाती महिला - फोटो : BAGHPAT
- जनपद में 32 गैस एजेंसियों पर करीब चार लाख से ज्यादा उपभोक्ता, 56 हजार 374 सिलिंडरों की रोजाना होती है आपूर्ति
विज्ञापन

- 50 रुपये बढ़ने से प्रत्येक माह 16 लाख 91 हजार 230 सिलिंडरों पर अब आठ करोड़ 45 लाख 61 हजार 500 रुपये ज्यादा देने होंगे
- गृहणियों ने कहा कि पहले ही महंगाई की मार पड़ रही, अब पूरी तरह से बिगड़ जाएगा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ाए जाने से लोगों को बड़ा झटका लगा है। जनपद में चार लाख से ज्यादा घरेलू गैस उपभोक्ता है। रोजाना 56 हजार 374 सिलिंडर जबकि एक महीने में 16 लाख 91 हजार 230 सिलिंडर की खपत होती है। मूल्य वृद्धि से उपभोक्ताओं को आठ करोड़ 45 लाख 61 हजार 500 रुपये ज्यादा खर्च होंगे। इसको लेकर गृहणी ज्यादा नाराज दिख रही है, जिन्होंने सिलिंडर के दाम बढ़ने से घर का पूरा बजट बिगड़ने की बात कही है।
सिलिंडरों की खपत और मूल्य वृद्धि का गणित
- इंडेन की 23 गैस एजेंसी है, जहां से महीने में 13 लाख 4 हजार 759 सिलिंडर की सप्लाई होती है। महीने में छह करोड़ 52 लाख 37 हजार 950 रुपये ज्यादा जेब से जाएंगे। रोजाना 43 हजार 491 सिलिंडर लगने से 21 लाख 74 हजार 550 रुपये ज्यादा जेब से जाएंगे।
विज्ञापन

- हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सात गैस एजेंसी है, जिनसे महीने में 3 लाख 27 हजार 388 सिलिंडर की सप्लाई होने के कारण चार करोड़ 13 लाख 69 हजार 400 रुपये ज्यादा देने होंगे। रोजाना 10 हजार 912 सिलिंडर पर 5 लाख 45 हजार 600 ज्यादा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारत पेट्रोलियम की दो गैस एजेंसी है, जिनसे महीने में 59 हजार 83 सिलिंडर की सप्लाई होने पर 29 लाख 54 हजार 150 रुपये ज्यादा जाएंगे। रोजाना एक हजार 969 सिलिंडर पर 98 हजार 450 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे।
पहले ही महंगाई ने हालत खराब की हुई। अब सिलिंडर के 50 रुपये दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। - श्वेता सिंह, ठाकुरद्वारा
--
गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से ऐसा लग रहा है कि दोबारा से चूल्हे पर खाना बनाना शुरू करना पड़ेगा। इस महंगाई में सिलिंडर भरवाना मुश्किल दिख रहा है। - पूनम, मेरठ रोड
--
गैस के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। इन हालात में अब घर की महिलाओं को भी काम करना पड़ेगा, तभी घर का गुजारा हो सकेगा। इतने दाम बढ़ाना गलत फैसला है। - अंजू, यमुना रोड

--
खाद्य पदार्थों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक उससे ही परेशान थे। अब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से बजट पूरी तरह से बिगड़ जाएगा। - सुमन, गांधी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed