फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cylinder caught fire while cooking, stampede

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़

Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking, stampede
दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित सुनहरी मस्जिद के पास आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां - फोटो : BARAUT
खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मची भगदड़
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सुनहरी मस्जिद के पास स्थित एक मकान में रखे सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से परिजनों मेें भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों व परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर दिया। सूचना पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा टीवी, फ्रिज सहित अन्य कीमती सामान जल गया।

पीड़िता अंसार पुत्र हाजी सलीम सुनहरी मस्जिद के पास का रहने वाला है। अंसार की सैफी पावर टूल्स के नाम से दुकान है, जिसके ऊपर उनका मकान है। सोमवार को जिस समय परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक लीकेज की वजह से सिलिंडर में आग लग गई। परिजनों ने सिलिंडर पर गीला कपड़ा डालकर आग को बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन रसोई में रखे फ्रिज ने भी आग पकड़ ली। परिजनों ने भागकर जान बचाई और शोर मचा दिया। पहले लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग ने भीषण रूप ले लिया तो सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर बुलाई गई। जिसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed