{"_id":"641b2e3335fe726a0b028e65","slug":"cyber-thugs-asked-for-money-by-sending-messages-from-cug-number-of-sp-in-baghpat-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: साइबर ठगों ने बदला वारदात का तरीका, एसपी के सीयूजी नंबर से मैसेज भेज मांगे रुपये, अफसर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: साइबर ठगों ने बदला वारदात का तरीका, एसपी के सीयूजी नंबर से मैसेज भेज मांगे रुपये, अफसर हैरान
Wed, 22 Mar 2023 10:05 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:05 PM IST
सार
Baghpat News : साइबर ठगों ने वारदात का तरीका बदल लिया है। ठगों ने एसपी के सीयूजी नंबर से निजी नंबर पर मैसेज भेजकर रुपये मांगे। यह देखकर अफसर खुद हैरान रह गए।
विज्ञापन
Cyber attack
- फोटो : iStock
विस्तार
बागपत में साइबर ठगों ने बुधवार को एसपी, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस कर्मियों के फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर पैसे मांगने के लिए लोगों को मैसेज किए। एसपी के सीयूजी नंबर से उनके निजी नंबर पर भी मैसेज भेजकर पैसे मांग लिए गए, जिसे देखकर वह खुद हैरान हो गए। एसपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज आने पर किसी को पैसे नहीं देने और शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें साइबर ठग तरह-तरह से लोगों से पैसे मांग रहे हैं। बुधवार को साइबर ठगों ने एसपी के सीयूजी नंबर के व्हाट्सएप पर पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन का फोटो लगा हुआ है। उस फोटो को व्हाट्सएप पर लगाकर व एसपी बागपत लिखकर कई इंस्पेक्टर व आम लोगों को पैसे मांगने के लिए मैसेज भेजा।
विज्ञापन
एसपी का फोटो लगाकर रुपये मांगे जाने पर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए और उन्होंने एसपी को इसकी जानकारी दी। एसओजी टीम में तैनात रहे सिपाही व एक इंस्पेक्टर का फोटो लगाकर भी कई लोगों से रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी का मर्डर: धारदार हथियारों से किए वार, हत्या से मचा कोहराम, 14 महीने पहले किया था कोर्ट मैरिज
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर कोई मैसेज भेजकर पैसे मांगता है तो पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर लें। इसके साथ ही इस तरह की ठगी के प्रयास के बारे में पुलिस को सूचना दे, जिससे किसी के साथ ठगी नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें: बड़ी परेशानी: दिल्ली रोड का ये हिस्सा पांच महीने तक रहेगा बंद, रैपिड रेल के अफसरों की बैठक में लिया गया निर्णय