फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Current ran again in Azad Nagar

आजाद नगर में फिर दौड़ा करंट, हंगामा  

Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Current ran again in Azad Nagar
आजाद नगर में हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए धरने पर बैठे लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के आजाद नगर कॉलोनी में शुक्रवार को फिर कई घरों में कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट दौड़ गया। करंट लगने से बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग झुलस गए। इस दौरान छत से गिरकर एक बच्ची का हाथ भी टूट गया। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया और धरना देकर बैठक गए। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार से एक्सईएन द्वितीय दफ्तर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों का कहना है कि उनके घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन जर्जर हाल में है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। सैकड़ों बार विद्युत निगम के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइन को हटवाने के लिए एक जेई उनसे 30 हजार रुपये भी वसूल चुका है, लेकिन लाइन नहीं हटी। बृहस्पतिवार को करंट लगने से प्रियांशु, रवि, लक्की व आंचल बेहोश हो गयी थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को फिर करंट लगने से गौरी पुत्री रामकुमार, राजु पुत्र सुरेंद्र, कपिल पुत्र अंनगपाल, बन्नी पुत्री निर्दोष और महिलाओं में सुमन, राकेश व मुन्नी झुलस गए। करंट की चपेट में आकर छत से गिरकर गौरी का तो हाथ भी टूट गया। आरोप है कि बारिश के दौरान पूरे मकान में करंट उतर जाता है। सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने पूर्व फौजी व कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप व रवि के नेतृत्व में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने समाधान न होने पर धरना जारी रखने व सोमवार को एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है। एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय ने मौके पर जाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरने पर मौजूद लोगों में अनंगपाल, अजित, प्रमोद, रवि, रामवीर, वीरेन्द्र, रामकुमार, सोनू, सुमन, कृष्णा, कुतेश, पुष्पा, मुन्नी, रतिकोर, करतारी, राकेश, ब्रिजेश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed