फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: सीएम ने हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया तो डीएम व एसपी ने बरसाए फूल

Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
cultural news
बालैनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरा महादेव मंदिर का हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया और मंदिर की परिक्रमा की। वहीं डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने कांवड़ मार्गों व पुरा महादेव पर हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर सोमवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो जाएगा। इससे पहले रविवार की सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर पुरा महादेव मंदिर पहुंचा और उन्होंने मेले की तैयारियों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर ने मंदिर के दो चक्कर लगाकर मंदिर की परिक्रमा भी की। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने मंदिर की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाकर और पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हेलिकॉप्टर से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर का पता चलते ही शिवभक्तों ने बोल बम के जयकारे लगाए और मोबाइल से हेलिकॉप्टर की वीडियो और फोटो खींचे। इससे पहले डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय के लिए हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में पहुंचा। वहां से दोनों ने हेलीकॉप्टर से दाहा, बरनावा, पुरामहादेव मंदिर व बड़ौत क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed