{"_id":"65454605834ed32b4e027827","slug":"crushing-season-begins-in-sugar-mills-farmers-honored-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6848-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चीनी मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ, किसानों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चीनी मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ, किसानों का हुआ सम्मान
Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
- मलकपुर में शुरू की गई पेराई, बागपत मिल में छह, रमाला में सात नवंबर से होगी पेराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत, रमाला और मलकपुर मिल में शुक्रवार को गन्ने का पेराई सत्र शुरु हो गया है। पेराई से पूर्व मिल में हवन किया गया, इसके उपरांत गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
दी बागपत को आपरेटिव शुगर मिल बागपत में हवन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। बागपत मिल का गन्ना क्षेत्रफल 13692 हेक्टेयर है, इसमें 122.41 लाख क्विंटल का उत्पादन हुआ है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बागपत और रमाला शुगर मिल की ओर से किसानों के बकाया का पूर्व में ही भुगतान करा दिया है। उन्होंने मिल के अधिकारियों को किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने देने के निर्देश दिए। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और डीएम ने रमाला शुगर मिल में गन्ना लेकर असारा के किसान यासीन, शान मौहम्मद और बागपत शुगर मिल में बाघू गांव के रविंद्र और सुखबीर सिंह को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान बागपत शुगर मिल में प्रबंधक वीपी पांडे, पूर्व विधायक जगत सिंह, कांग्रेस नेता अहमद हमीद, चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, जाट सभा अध्यक्ष देवेंद्र धामा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र धामा प्रमुख, रोहित धनकड़, नरेश प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, रमाला मिल में भी हवन के साथ गन्ना सत्र का शुभारंभ किया गया। जहां सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह और छपरौली विधायक प्रो. अजय कुमार ने मिल की चेन में गन्ना डाला। इस अवसर पर रमाला शुगर मिल में अभिषेक तोमर, सतेंद्र तुगाना, पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया, राजपाल, अशोक चौहान, सुमित पंवार मौजूद रहे।
- बागपत मिल में छह और रमाला में सात से शुरु होगी पेराई
बागपत शुगर मिल में छह और रमाला शुगर मिल में सात नवंबर से पेराई शुरु कराई जाएगी। बागपत की तीनों शुगर मिल की ओर से पेराई सत्र शुरु करने के लिए 60 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। बागपत शुगर मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि मिल में शुक्रवार को पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया है। छह नवंबर से मिल में पूरी क्षमता के साथ पेराई शुरु कराई जाएगी। शनिवार को किसानों का इंडेट जारी कर दिया जाएगा।
उधर रमाला शुगर मिल के प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि मिल में सात नवंबर से पेराई शुरू की जाएगी। मिल की ओर से शनिवार तक इंडेंट जारी किया जाएगा।
- मलकपुर में पेराई सत्र शुरू कर किसानों को बांधी पगड़ी, माला पहनाई
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में हवन के साथ पेराई सत्र शुक्रवार को शुरू किया गया। मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान सुरेश का पगड़ी बांधकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विपिन चौधरी ने बताया कि मिल पर 26500 हेक्टेयर गन्ने का रकबा है। जिले के लगभग 50 हजार किसान मिल में अपना गन्ना डालते हैं। चीनी मिल में वर्तमान पेराई सत्र में 1.60 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक, विजय जैन, यशवीर तोमर, धर्मवीर, प्रमोद, महिपाल मौजूद रहे।