{"_id":"68ffc42d507918802c0f4e2a","slug":"crushing-at-ramala-mill-will-begin-from-3rd-november-indent-will-be-issued-on-1st-november-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140840-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रमाला मिल की पेराई तीन से होगी शुरू, एक नवंबर को जारी होगा इंडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रमाला मिल की पेराई तीन से होगी शुरू, एक नवंबर को जारी होगा इंडेंट
विज्ञापन
रमाला मिल में निरिक्षण करते प्रधान प्रबंधक विवेक कुमार यादव व उपसभापति जयदेव सिंह। संवाद
- मिल के उपसभापति व प्रधान प्रबंधक ने मिल की मशीनों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में तीन नवंबर से पेराई सत्र शुरू हो जाएगा और एक नवंबर को किसानों को इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। इसको लेकर मिल के उपसभापति व प्रधान प्रबंधक ने मशीनों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और जल्द ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मिल प्रधान प्रबंधक विवेक कुमार यादव और उपसभापति जयदेव सिंह ने सोमवार को मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल की सभी मशीनों की जानकारी लेते हुए बताया कि मिल में पेराई सत्र शुरू करने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। तीन नवंबर को मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने मिल अधिकारियों को किसानों का समय से इंडेंट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक बताया कि पेराई शुरू होते ही मिल को पूर्ण क्षमता से चलाई जाएगी। मिल की टरबाइन को ट्रायल के लिए पहले ही चालू कर दिया गया है। बताया कि ज्यादा बारिश होने के कारण मिल की रिकवरी कम होने के बाद सत्र देरी से शुरू किया जा रहा है। एक नवंबर को किसानों का इंडेंट जारी किया जाएगा। उन्होंने किसानों से मिल में साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की।