फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowds of devotees gathered to offer prasad to Nag Devta

नाग देवता पर प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 01 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered to offer prasad to Nag Devta
बामनौली गांव के नागेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : BAGHPAT
बागपत, दोघट। बामनौली गांव में नाग पंचमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया। गांव में मंदिर में गांव के अलावा क्षेत्र के कई गांव के श्रद्धालुओं ने नाग देवता का अभिषेक कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

बामनौली गांव में लगे मेले में पुसार, इदरीशपुर, रहतना, मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की पुजारिन उर्मिला ने बताया की मंदिर पर वर्ष में दो बार मेले का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है। इस मंदिर में पूजा करने से नाग बाबा भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से बड़ौत बुढ़ाना मार्ग के किनारे खड़े वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और वाहनों को मार्ग से हटवाकर खेतों की तरफ या खाली पड़े स्थानों पर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

पूजन के बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मेले में खूब खरीदारी की। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में बिजेंद्र, रामबीर, राहुल, नीरज, समीर, अंकित, कपिल, सुमित, प्रिंस, विशेष, अजय, वंश, विनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed