फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd of patients increased in district hospital, OPD reached 1500

Baghpat News: जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, 1500 पहुंची ओपीडी

Tue, 29 Aug 2023 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased in district hospital, OPD reached 1500
बागपत। जिले में वायरल लोगों को परेशान कर रहा है और जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 1500 पहुंच गई। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को घंटों तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। मरीज और उनके तीमारदार फर्श पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

अस्पताल में भीड़ अधिक होने के पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी में जांच कराने के लिए मरीजों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। सोमवार को अस्पताल में 1500 ओपीडी हुई है। इनमें सात सौ नई और आठ सौ पुरानी ओपीडी हुई है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज वायरल से पीड़ित है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
बागपत। जिला अस्पताल में स्थायी हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। अस्पताल में सीएमओ स्तर से हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी विकलांग कैंप में लगाई गई थी। जिससे जिला अस्पताल में हड्डी की जांच कराने के लिए आए मरीजों को घंटों तक इंतजार किया जिस पर हंगामे के हालात बने रहे। विकलांग कैंप के बाद एक बजे चिकित्सक के पहुंचने पर लोगों की जांच शुरु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बिगड़ी महिला की हालत
बागपत। पंजीकरण खिड़की पर लाइन में लगी अल्लीपुर गाजियाबाद की महिला सोनिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य कर्मी व्हीलचेयर लेकर मौके पर पहुंचे और महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराकर उसका उपचार कराया। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि चिकित्सकों ने महिला की जांच कर उसके घर भेज दिया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed