{"_id":"625da687431c156f0c08bc07","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-the-block-level-fair-kahkra-news-mrt585043529","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा सीएचसी पर ब्लाक स्तरीय मेले में उमडी भीड, विधायक योगेश धामा ने किया शुभारम्भ, कई विभागो ने लगाए स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा सीएचसी पर ब्लाक स्तरीय मेले में उमडी भीड, विधायक योगेश धामा ने किया शुभारम्भ, कई विभागो ने लगाए स्टाल
विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी पर लगे स्वास्थ मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक योगेश धामा
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर में काठा मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में नगर क्षेत्र के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त बाल पुष्टाहार, नगर निकाय, बेसिक शिक्षा आदि विभागों ने भी स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देेकर लाभ उठाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद में ब्लॉक स्तरीय मेले प्रारंभ हो गए हैं। सोमवार को खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में आयुर्वेद, योगा, होम्योपैथ, यूनानी विभागों के स्टाल देख खुशी जताई। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में इन पैथी को प्राथमिकता नहीं मिलती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में आयुष विभाग शामिल हैं। कहा कि मेले का आयोजन गांव में उपकेंद्रों पर भी कराया जाएगा। मेले में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने मेले में पहुंचे बच्चों और बड़ों को कोरोना रोधी वैक्सीन भी लगाई। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने किया।
इस दौरान सीएमओ डॉॅ. दिनेश कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मोनिका, मेला प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर, डॉ. अजेंद्र मलिक, प्रभारी सीडीपीओ अलका देवी, धर्मेंद्र सिंह, संजीव सांगवान, रूपेंद्र शर्मा समेत संबंधित विभागीय अधिकारी, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेला 21 को
बिनौली। आजादी के अमृत मोहत्सव कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर 21 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने दी। संवाद

खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर आयोजित स्वास्थ मेले मे हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेता बच?- फोटो : KAHKRA