फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd in markets and buses on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर बाजारों और बसों में रही भीड़

Sat, 21 Aug 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Crowd in markets and buses on Rakshabandhan
बागपत के राष्ट्रं वंदना चौक पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
मुश्किल हुआ लोगों का सफर
विज्ञापन

बागपत। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के बाजारों में दिन भर भीड़ रही। बसों में भी दिन भर यात्रियों की भीड़ रही। लोगों को बसों की खिड़कियों और पायदान पर लटककर यात्रा करने के लिए विवश होना पड़ा। महिलाओं को रविवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर ओर अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रक्षाबंधन के त्योहार पर शनिवार को नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड और कोर्ट रोड में मिठाइयों और राखी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मौसम खराब होने के बावजूद नगर के बाजार गुलजार रहे। शनिवार को लोगों को सफर करने में परेशानी हुई। नगर में दिल्ली बस स्टैंड, मेरठ बस स्टैंड पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बस के पायदान और खिड़कियों पर सफर करने के लिए विवश होना पड़ा। सबसे अधिक परेशानियां महिला व बच्चों को उठानी पड़ी। हालांकि रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि त्योहार पर आधे घंटे में यात्रियों को बस की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed