फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crores were spent in building the college, then students are deprived of hostels.

Baghpat News: कॉलेज को बनाने में करोड़ों हुए खर्च, फिर छात्रावास से महरूम छात्र

Tue, 03 Oct 2023 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Crores were spent in building the college, then students are deprived of hostels.
-कोताना राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रावास का है मामला
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। कोताना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक को बनाने में करोड़ों रुपये की लागत आई और कॉलेज में बनाए गए छात्रावास में लाखों रुपये खर्च हो गए। मगर दो साल बीत जाने के बाद भी छात्रावास का सुख छात्रों को नहीं मिल रहा है।
दो साल पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई का सत्र शुरू हुआ था। यहां पर जो सुविधाएं छात्रों के लिए देने का वायदा किया गया, उससे छात्र महरूम बने हुए हैं। न तो अभी तक प्रैक्टिकल लैब शुरू हो पाई है और न ही छात्रावास। 12 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तैयार हुआ। 4 करोड़ 30 लाख रुपये उपकरण एवं मशीनरी, वाहन पर खर्च होने थे। छात्रावास की बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक यह प्राविधिक शिक्षा परिषद को हैंडओवर नहीं हो पाई है। यही कारण है कि पॉलिटेक्निक के छात्र कहीं दूसरी जगह किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। कोई बड़ौत में किराए पर रह रहा है तो कोई कोताना व आसपास के गांवों में रहने को मजबूर है। छात्रावास शुरू न हो पाने की वजह से बिल्डिंग भी खराब हो रही है।
विज्ञापन

संस्था में इस समय प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के 315 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इन सभी छात्रों को किराए के घर तलाशने के लिए इधर-उधर धक्के खाने पड़ते हैं। विशेष बात यह है कि अभी तक इस संस्था की बिल्डिंग का निर्माण करने वाली संस्था से यह भवन हैंडओवर तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन----
अभी तक छात्रावास का भवन संस्था को हैंडओवर ही नहीं किया गया है, प्रयास जारी है। उम्मीद है कि जल्द यह हैंडओवर हो जाएगा। लख्मीचंद प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed