फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crops submerged due to breakdown of tracks of East Yamuna Canal

पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से फसलें जलमग्न

Thu, 13 Feb 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to breakdown of tracks of East Yamuna Canal
पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से फसलें जलमग्न
विज्ञापन

रमाला। रमाला गांव के जंगल में यमुना पूर्वी नहर की पटरी टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों ने हंगामा कर सिचांई विभाग से मुआवजे की मांग की है।

रमाला गांव के जंगल से पूर्वी यमुना नहर गुजर रही है, जिसकी पटरी जर्जर हालत में है। बुधवार रात को पानी अधिक छोड़े जाने से पटरी टूट गई, जिससे किसानों की गेहूं, सरसों व गन्ने की करीब 250 बीघा फसलें जलमग्न हो गई। सुबह बृहस्पतिवार जानकारी मिलने पर किसानों ने नहर के अधिकारियों को सूचना दी और मिट्टी, रोडे़ डालकर बांध की मरम्मत की। किसान हरपाल, कालूराम, तेज सिंह,रजपाल, अरविंद, महेंद्र, ओमपाल, महक सिंह आदि किसानों ने बताया कि नहर में अधिक पानी छोड़े जाने से बहाव तेज हो गया और बांध टूट गया। उन्होंने बताया कि पूर्वी यमुना नहर में से कई रजबहों में पानी छोड़ा जाता है जो एक पखवाड़े से नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर में पानी का स्तर बढ़ गया है। प्रधान राजकुमार ने बताया कि पटरी काफी जर्जर होने से नहर टूट गई।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed