फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crops burnt due to spark from power line

विद्युत लाइन की चिंगारी से फसलें जलीं

Thu, 07 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crops burnt due to spark from power line
खेकड़ा। नगर के जंगल में विद्युत लाइन में स्पार्किंग से दो किसानों की एक लाख रुपये से अधिक कीमत की छह बीघा सरसों व तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर क्षतिपूर्ति दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के जंगल में बसी रोड पर ईपीई ओवरब्रिज के समीप मोहल्ला अहिरान निवासी राजेंद्र सिंह और कृपाल ने अपनी कृषि भूमि में सरसों तथा गेहूं की फसल बोई हुई है। उनके खेत के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजरी हुई है। बृहस्पतिवार शाम विद्युत लाइन के तारों में जोरदार स्पार्किंग हुई। चिंगारी से गेहूं और सरसों की फसल में आग लग गई। इस पर आसपास के किसान खेतों की ओर दौडे़ तथा आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया। राजेंद्र की दो बीघा सरसों तथा तीन बीघा गेहूं की फसल व कृपाल की चार बीघा सरसों की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसानों के मुताबिक जली फसल की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि इस संबंध में तहसील के हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed