फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crop was sown by taking loan, rain drowned it

Baghpat News: कर्ज लेकर फसल बोई, किसानों की मेहनत बारिश ने डुबोई

Wed, 22 Mar 2023 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 22 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crop was sown by taking loan, rain drowned it
बागपत/रटौल/बालैनी। किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई, लेकिन उसे सोमवार को हुई बारिश ने डुबा दिया। जिससे सब्जी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। गेहूं, सरसों की फसल में भारी नुकसान हुआ है। जबकि आम का बौर भी गिरने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ेगा। इस तरह मौसम की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है।
विज्ञापन

बागपत में पांच हजार हेक्टेयर में सब्जी की फसल उगाई जाती है, जिसमें बागपत और बड़ौत के मुकाबले रटौल और बालैनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा किसान सब्जी की फसल उगाते हैं। यहां सोमवार को दोपहर में बारिश और ओलावृष्टि हुई जो देर रात तक होती रही। यहां 25 मिमी बारिश हुई थी, जबकि उससे पहले शनिवार को भी बारिश हुई थी। सोमवार को हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे खीरा, टमाटर, तोरई, लोकी, गोभी आदि सब्जियों की फसल खराब हो गई।
विज्ञापन

-
गेहूं और सरसों की फसल में भी काफी नुकसान
बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण गेहूं की फसल भी गिर गई। जिससे काफी नुकसान होगा और उत्पादन पर बीस प्रतिशत तक असर पड़ने की बात कही जा रही है। वहीं सरसों की फसल में पचास प्रतिशत तक नुकसान हो गया है, क्योंकि उसका दाना पक चुका था जो बारिश के कारण गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फसल का बीमा कराने वाले किसान लाभ लेने को करें फोन
जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि जिन किसानों की फसल में नुकसान हुआ है और उन्होंने फसल बीमा योजना के तहत उसका बीमा कराया हुआ है। वह नुकसान की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 18008896868 पर फोन कर सकते हैं। जिस पर जानकारी देने के बाद उनकी फसल का सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद उनको बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
-
गेहूं और सरसों की फसल बोई हुई थी। बारिश के कारण गेहूं की फसल गिर गई है और उनकी जड़ भी उखड़ने लगी हैं। वहीं सरसों का दाना गिर गया और खेत में पानी जमा हो गया है। इस तरह काफी नुकसान हुआ है। - रोहताश, बागपत
टमाटर, गोभी, लोकी की करीब 20 बीघा फसल बारिश से खत्म हो गई है। हर साल ब्याज पर पैसा लेकर फसल की बुवाई करते हैं, जिसको फसल बिकने पर चुका देते हैं। इस बार पहले ही भारी नुकसान हो गया। सरकार को मदद करनी चाहिए। - राजीव, मवीकलां
खीरे की फसल 30 बीघा में बोई थी। फसल में खाद व दवाई भी लगा दी, जिससे इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश ने फसल को बर्बाद कर दिया, जिससे करीब छह लाख रुपये का नुकसान है। - जाहिद, नवादा
मैंने 50 हजार रुपये कर्ज पर लेकर 15 बीघा में मूली, लोकी बोई थी। लेकिन बारिश ने सब्जी की फसल को बर्बाद कर दिया। सरकार से कुछ मदद की उम्मीद है। मदद नहीं मिली तो परिवार का गुजारा भी नहीं हो सकेगा। - सुनील त्यागी, सिंगौली तगा
- पहले मटर की फसल के मंडी में भाव नहीं मिलने पर बहुत घाटा हुआ। अब खीरा व टमाटर की फसल बोई, लेकिन बारिश के कारण वह भी खराब हो गई। इससे स्थिति काफी खराब हो गई है। - धनपाल यादव, लहचौड़ा

- बारिश के कारण बड़ौत क्षेत्र में कम नुकसान है। लेकिन बालैनी और रटौल क्षेत्र में किसी जगह 30 तो किसी जगह 50 प्रतिशत तक नुकसान है। जहां तक मदद की बात है तो आपदा राहत कोष से शासन के निर्देश पर मदद मिल सकती है। - दिनेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी


- फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग

बागपत। रालोद कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें रालोद नेता ओमबीर ढाका ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। बैठक में अमित, अकरम, कपिल, राजकुमार, विजय व रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed