फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Criteria for Operation Kayakalp should be fulfilled in schools

विद्यालयों में पूरे हों ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर

Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Criteria for Operation Kayakalp should be fulfilled in schools
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व एडीओ पंचायत टीम के रूप में स्कूलों में अच्छा कार्य करें। जिले का प्रत्येक स्कूल साफ सुथरा होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन के निर्धारित 19 पैरामीटर सभी विद्यालयों में पूर्ण होने चाहिए। शुद्ध पेयजल, बालक, बालिका व दिव्यांग शौचालय, जल आपूर्ति, मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट, रसोईघर, कक्षा के फर्श का टाइलीकरण, श्यामपट्ट, विद्यालयों की समुचित रंगाई-पुताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग-सुलभ रैंप, रेलिंग, कक्षा की उपयुक्त वायरिंग एवं विद्युत उपकरण, विद्यालयों का विद्युत संयोजन, पाइप वाटर सप्लाई, फर्नीचर, चहारदीवारी आदि का काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बीएसए को निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड से अच्छे दस विद्यालयों की सूची के साथ ऑपरेशन कायाकल्प में हुए कार्यों की फोटो उपलब्ध कराएं। जिन विद्यालयों में प्ले ग्राउंड नहीं हैं, उनके लिए भी स्थान चिह्नित कर लें। स्कूल खुलने से पहले विद्यालयों में अच्छे से सफाई होनी चाहिए। मिड-डे मील की किचन में पुरानी कोविड समय की राशन सामग्री इस्तेमाल न की जाए। एसडीएम को ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत हुए कार्यों की रेंडम चेकिंग के निर्देश दिए। यहां सीडीओ रंजीत सिंह, एसडीएम, बीएसए, एबीएसए व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed