फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Criminals are being granted bail with fake documents

बड़ा खेल: फर्जी दस्तावेजों से कराई अपराधियों की जमानत, मोटी रकम वसूल रहा था गिरोह, पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Sat, 18 May 2024 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत Updated Sat, 18 May 2024 08:02 PM IST
सार

Baghpat News : यूपी के बागपत जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपराधियों की जमानत कराई जा रही है।

विज्ञापन
Criminals are being granted bail with fake documents
जीआरपी थाने में आरोपियों की जमानत में दिए गए दस्तावेजों की जांच करते जीआरपी थानाध्यक्ष उधम सिंह तालान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपराधियों की जमानत कराने का मामला सामने आया है। चोरी, हत्या व लूट के मामले में जमानत के लिए फर्जीवाड़ा हुआ। जीआरपी थानाध्यक्ष की जांच में यह पूरा खुलासा हुआ है। जिसमें सामने आया कि जमानत दिलाने के लिए काम करने वाला गिरोह अपराध के आधार पर मोटी रकम वसूलता है। अब तक मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मेरठ समेत अन्य जगहों के अपराधियों की जमानत हो चुकी है।

विज्ञापन


जीआरपी थाना बड़ौत में 18 फरवरी को ग्रीन पार्क निरंजनपुर देहरादून के प्रमोद कुमार ने दो मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर 19 फरवरी को मध्यप्रदेश के जिला मुरेना के नंदकापुरा गांव के अमित को गिरफ्तार किया था। अमित के पास से चार मोबाइल बरामद हुए थे, जिनमें दो उसने पहले चुराए थे।

विज्ञापन

जीआरपी ने आरोपी अमित को न्यायालय में पेश किया तो उसे वहां से जेल भेज दिया गया। अमित की 12 मार्च को जमानत हो गई और वह थाने में जमा अपना निजी मोबाइल लेने पहुंचा। उसे देखकर जीआरपी बड़ौत थानाध्यक्ष उधम सिंह तालान को शक हुआ कि आखिर इतनी जल्दी उसकी जमानत कैसे हो गई। जबकि बागपत, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा समेत आसपास कोई परिचित भी नहीं है जो उसकी जमानत करा सके। जिसके बाद जीआरपी थानाध्यक्ष ने जांच शुरू की तो जमानत के लिए चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

नौरोजपुर गुर्जर की प्रधान व अन्य लोगों के फर्जी कागज लगे मिले
जीआरपी थानाध्यक्ष उधम सिंह तालान ने जब आरोपी अमित की जमानत में लगे दस्तावेजों को न्यायालय से निकलवाकर जांच की तो उसमें नौरोजपुर गुर्जर गांव की प्रधान रीना देवी की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर से तैयार प्रमाण पत्र व अन्य कागज मिले। इसके अलावा गांव के एक व्यक्ति ब्रजवीर से बातचीत की गई तो उसने भी बताया कि उसने किसी की जमानत नहीं ली और उससे गांव के एक युवक ने कागज लिए थे। उन कागजों पर ब्रजवीर ने अपने हस्ताक्षर भी फर्जी बताए।

विज्ञापन

हत्या के मामले में भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा
जीआरपी थानाध्यक्ष की जांच में पता चला कि फर्जीवाड़ा करके जमानत दिलाने के मामले में कुछ लोगों को चिह्नित किया है। उनमें नौरोजपुर गुर्जर गांव के कई लोग शामिल हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कोतवाली बागपत में जाकर छानबीन की तो पता चला कि गिरोह के सदस्य अपने परिजनों व गांव के कई लोगों के कागजों पर बिना बताए फर्जी हस्ताक्षर करके मेरठ व गाजियाबाद तक हत्या के मामले में भी जमानत दिला चुके हैं। कुख्यात अमित भूरा के गिरोह के सदस्य तक को इन लोगों ने जमानत दिलाई है।

चोर से डेढ़ लाख लिए तो अन्य से अपराध के आधार पर मोटी रकम
जीआरपी थानाध्यक्ष उधम सिंह तालान के अनुसार जमानत पर छूटकर आए चोरी के आरोपी ने उनसे बताया कि उससे जमानत दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। जबकि बड़े अपराधों में अपराध के आधार पर मोटी रकम वसूली जाती है। इस तरह यह शक जताया जा रहा है कि यह गिरोह फर्जीवाड़ा करके बागपत के अलावा मेरठ, दिल्ली, सहारनपुर, नोएडा, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों के रहने वाले सौ से ज्यादा लोगों की जमानत करा चुका है।

एसपी को पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
यह पूरा मामला उजागर होने पर नौरोजपुर गुर्जर की प्रधान व गांव के व्यक्ति ब्रजवीर की तरफ से एसपी को पत्र देकर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। इसमें एसपी बागपत ने जांच शुरू करा दी है तो एसपी जीआरपी भी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं।

फर्जी दस्तावेजों से शातिर अपराधियों को जमानत दिलाने व उनसे मोटी रकम वसूलने का मामला सामने आया है। अब तक सैकड़ों आरोपियों को इस तरह जमानत दिलाने की बात सामने आ रही है। इसमें उन लोगों ने एसपी को शिकायत भी दी है, जिनके कागजों का जमानत के लिए इस्तेमाल किया गया है। - उधम सिंह तालान, थाना प्रभारी जीआरपी बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला

जीआरपी थानाध्यक्ष एक आरोपी की जमानत में लगाए गए दस्तावेजों की जांच के लिए हमारे यहां आए थे। जिसमें मेरे फर्जी हस्ताक्षर थे तो मुहर भी फर्जी थी। इस संबंध में एसपी को शिकायत की गई है। - रीना देवी, प्रधान नौरोजपुर गुर्जर

यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed