फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Criminal made to meet wife's expensive expenses

बीवी के महंगे खर्चे पूरे करने के लिए ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Criminal made to meet wife's expensive expenses
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले युवक को जीआरपी ने धर दबोचा। उसने बताया कि बीवी के महंगे खर्चे पूरे करने के लिए मोबाइल चोरी किया करता है। जीआरपी ने उससे चार मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में भीड़ का लाभ उठाकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर बड़ौत चतुर सिंह ने लगातार मिल रही चोरियों की शिकायत को लेकर टीम गठित की थी। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर गत रात्रि की जा रही चेकिंग के दौरान इस चोर को जीआरपी पकड़ लिया। शातिर चोर तालिम पुत्र मोमिन, भड़ल थाना दोघट का रहने वाला है। उससे चोरी के तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर चतुर सिंह ने बताया कि उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। यह एक ईंट भट्ठे पर कार्य करता है। अपनी बीवी के महंगे खर्च पूरे करने के लिए इसने यह चोरी का रास्ता अपनाया। ट्रेनों में भीड़ का लाभ उठाकर यात्रियों के मोबाइल चोरी किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed