{"_id":"65c2b501bd397224b00054d9","slug":"criminal-carrying-reward-of-rs-25000-arrested-in-encounter-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109662-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में पुलिस पर तीन बार गोली चलाने वाला 25 हजार रुपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर सूरज नैथला मोड़ पर सोमवार रात मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि फैजपुर निनाना गांव के 25 हजार रुपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर सूरज की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुईं थी। सोमवार रात नैथला मोड़ के पास सूरज के आने की सूचना पर स्वाट और कोतवाली पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सूरज घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
-- -- -- -- -
दुकानदार ने पैसे मांगे तो काउंटर पर तमंचा रखा
हिस्ट्रीशीटर सूरज अपने गांव फैजपुर निनाना में फिल्मी अंदाज में घटनाएं करता था। बताया कि कुछ दिन पहले सूरज गांव की एक दुकान पर सामान लेने गया। दुकानदार के रुपये मांगने पर सूरज ने उसके काउंटर पर तमंचा रख दिया, जिसके बाद रुपये दिये बिना ही सामान लेकर चला गया। इसके अलावा गांव के ही एक किसान के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली और फिर उसी किसान से दो हजार रुपये लेकर बैटरी वापस लौटाई।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज पर झोंक दिया था सीधा फायर
फैजपुर निनाना गांव में हिस्ट्रीशीटर के तमंचा लेकर घूमने की सूचना पर सरूरपुरकलां चाैकी इंचार्ज उसे पकड़ने पहुंचे। जहां चौकी इंचार्ज पर सीधी फायरिंग कर वह जंगल में भाग गया। इसके बाद 11 जनवरी को 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश सूरज के गांव में घूमने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। टीम ने पीछा किया तो सूरज फायरिंग कर ईंख के खेत में घुस गया।