{"_id":"57b9f70a4f1c1b4d58d4f259","slug":"yuvti-ki-gardan-reti-shav-fenka","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की गर्दन रेती शव रजवाहे में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की गर्दन रेती शव रजवाहे में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के अमीनगर सराय में डौला गांव के पास रजवाहे में युवती का गर्दन रेता हुआ निर्वस्त्र हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पता चलते ही पुलिस ने शव को रजवाहे से निकाला ,लेकिन शव की शनाख्त नहीं हुई। लोगों का मानना है कि युवती की हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका है। लोग दुष्कर्म के बाद हत्या करने की भी आशंका जता रहे हैं। सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
डौला पुलिस चौकी से करीब 700 मीटर की दूरी पर रजवाहे में शव पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने देखकर तो उन्हें रजवाहे में शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। रविवार शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रजवाहे से निकाला तो युवती निर्वस्त्र हालत में मिली। उसके पेट पर सिर्फ एक कपड़ा बंधा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को रजवाहे में डाला गया है। ताकि शव का पता न चले। उन्होंने युवती से रेप होने की भी आशंका जताई है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। उसकी हत्या की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।
पहले भी कई महिलाओं के मिल चुके शव
बागपत। जनपद में अज्ञात महिलाओं की लाश मिलती रहती है। खेकड़ा क्षेत्र में चार माह पहले मिली युवती की लाश की पुलिस अभी तक पहचान नहीं करा पाई है। इसी तरह ब्राह्मण पुट्टी गांव के पास रजवाहे में एक महिला का कुत्ते से बांधा शव मिला था। पुलिस अभी तक उसकी भी शनाख्त नहीं करा पाई है। इससे पहले मिले कई महिलाओं के शवों की भी अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है।