{"_id":"57d1b70c4f1c1be9063197b2","slug":"young-man-took-away-child-living-with-parents-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके रह रही पत्नी से बच्चा लेकर भागा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके रह रही पत्नी से बच्चा लेकर भागा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमराना पुत्री साहमीन बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसका निकाह तीन साल पहले बड़ौत के पठानकोट मोहल्लें में इरफान पुत्र सादी के साथ हुआ था।
शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर उनमें विवाद हो गया था और एक साल पहले पति और ससुराल वालों ने पीट कर घर से निकाल दिया था। अब वह बुढ़ाना में अपने मायके में रह रही थी।
उसके 18 माह का एक बच्चा भी है। बुधवार को जब इमराना बुढ़ाना में अपने घर में अकेली थी तो इरफान अपने दो साथियों के साथ वहां गया और मारपीट कर 18 माह के बच्चे को छीनकर लाया। इमराना अपनी मां साजिदा के साथ बृहस्पतिवार को कोतवाली बड़ौत पहुंची और पति के खिलाफ इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस को देखकर इरफान घर से भाग गया। पुलिस बच्चे को ले आई और इमराना को सौंप दिया। महिला बच्चों को लेकर बुढ़ाना चली गई।