फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman kidnapped from Douala

डौला से युवती का अपहरण  

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped from Douala
अपहरण
बागपत के अमीनगर सराय के डौला गांव में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने बसौद गांव के युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है। 
विज्ञापन


डौला गांव के युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन 31 जनवरी को घर पर थी। वहां से उसकी बहन रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। इंतजार करने के बाद भी घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश प्रारंभ कर दी थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि बसौद गांव का युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया है। उनको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोपी युवक के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे वे काफी परेशान हैं। उसने अपनी बहन की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आरोपी युवक अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस का कहना है कि लड़की को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

महिला की बरामदगी की मांग
बागपत। लधवाड़ी गांव के पास स्थित भट्ठे से तीन दिन से लापता महिला की बरामदगी के लिए उसका पति कोतवाली पर पहुंचा। उसने पुलिस से अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed