{"_id":"582cbf8a4f1c1b39298fecdc","slug":"viii-of-student-gangrape-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, गर्भवती
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है गांव के ही दो दोस्तों ने छात्रा से आठ माह तक गैंगरेप किया। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोपियों ने गर्भपात के इरादे से उसको दवाई दे दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी एक युवक को पकड़ लिया।
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया पड़ोस के ही एक युवक ने आठ माह पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने किशोरी को दबाव में ले लिया। बाद में आरोपी अपने एक दोस्त के साथ मिल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किशोरी को धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों के डर से किशोरी ने किसी के सामने जिक्र तक नहीं किया।
इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। आरोपियों ने खुद ही उसको गर्भपात की दवाई लाकर दे दी थी। इसका सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से पीड़ित का मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।