फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video viral beating soldier

सिपाही की पिटाई का वीडियो वायरल

Mon, 12 Mar 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Video viral beating soldier
रमाला क्षेत्र में वायरल हुई वीडियो में सिपाही को पीटती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सादे कपड़ों में सिपाही एक घर में घुस गया। घर में बैठी महिला ने विरोध किया तो सिपाही नहीं माना। गुस्साई महिला ने डंडा उठाकर सिपाही को गली तक पीटा। गली में भी सिपाही की पिटाई की गई। सिपाही चुपचाप थाने लौट गया, लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो मामले की पोल खुल गई। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। वीडियो में एक महिला डंडे से एक व्यक्ति की गली में पिटाई कर रही है। वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। पुलिस अधिकारियों तक यह भनक पहुंची है कि वीडियो में सादे कपड़ों में पिट रहा व्यक्ति जिले के एक थाने का सिपाही है।
विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के एक गांव में वह किसी महिला के घर में घुस गया था। महिला ने घर आने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। इस पर महिला ने डंडा उठाकर सिपाही को दौड़ा लिया और पिटाई की। बताते हैं कि कुछ ग्रामीणों ने बाद में सिपाही का पीछा भी किया था, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के दिन सब शांत रहा, लेकिन वीडियो वायरल होने से पूरे प्रकरण की पोल खुल गई। अधिकारी इस प्रकरण की गुपचुप जांच करा रहे हैं। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि यदि ऐसा मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed